आदित्यपुर, जुलाई 28 -- Adityapur News: गम्हरिया। लगातार हो रही बारिश से यशपुर पंचायत के उदयपुर गांव में उमेश सरदार, मानिक सरदार और रिपोन सरदार के घरों में पानी घुस गया, जिससे घर जलमग्न हो गए। पीड़ित परिवारों ने आजसू पार्टी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलकर सहायता और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को दो सदस्यीय प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने घरों में जलभराव और नुकसान की जानकारी एकत्र की। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...