Adityapur News: बामनी नदी उफान पर, पुल डूबने के कगार पर
आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- Adityapur News: चांडिल। कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण चांडिल के रुचाप स्थित बामनी नदी पूरे उफान पर आ गई है। वहीं, बामनी नदी स्थित पुल डूबने के कागार पर पहुंच गया। बामनी नदी पुल के डुबने से जहां आवागमन प्रभावित होने की संभावना बन गई है। 45 साल पुराने जर्जर हो चुके बामनी पुल के ढहने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बामनी पुल के मरम्मत कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। पुल के जर्जर होने के कारण कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। सैकड़ों वाहन इस पुल से होकर प्रतिदिन गुजरते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.