Adityapur News: बदहाल सड़क और जलजमाव से साईं विहार कॉलोनी के लोग परेशान
आदित्यपुर, अगस्त 5 -- Adityapur News: गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर-10बी के निवासी वर्षों से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नव ज्योति स्कूल के समीप कच्ची सड़क पर नाली का गंदा पानी सालभर बहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात में सड़क कीचड़ और जलभराव से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। साथ ही जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.