Adityapur News: बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। सड़कों पर रैश ड्राविंग करने वाले स्कूली बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाइक चलाने वाले बच्चों की बाइक जब्त कर ली जाएगी। यह बातें तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने मध्य विद्यालय डाटम में बच्चों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा। तिरुलडीह थाना प्रभारी ने कहा को रैश ड्राविंग के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति, महिला संबंधित अपराध, साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, डायल-112, बाल विवाह, अंधविश्वास, बच्चा चोरी की अफवाह, महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों,अधिकार एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी जोर देने को कहा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा थाना में छात्रों को दी गई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.