आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: गम्हरिया।प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी एवं इंटक के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चों के बीच अनिल ठाकुर और राजू रजक ने सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश की असली ताकत है। आजादी के मायने तभी सार्थक होंगे जब हमारा हर बच्चा शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा। जल, जंगल, जमीन और संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर जिला महासचिव राजू रजक, सुमन शर्मा, इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, प्रखण्ड महिला अध्यक्ष उर्मीला देवी, संजीव कुमार दास, करण मार्डी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष रूपेश शर्मा, सदानंद राजक, बबीता देवी, बिहारी दास, अयांश कुमार, अभिवित कुमार, नित्यानंद रजक, रवि रा...