आदित्यपुर, अगस्त 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। एएमसी उत्तमडीह की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में ड्रैगन एफसी फुटबॉल टीम चैंपियन बनी। उसने जूनियर स्पोर्टिंग नूतनडीह की टीम को हराया। समापन समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार उपस्थित ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेयर ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया, वहीं उपविजेता को 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। आदित्य-11 की टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार तथा एमआईजी-29 सोनारी को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजय कुमार महतो, धनंजय महतो, सचिन महतो, अशोक महतो, देवा महतो, सुदर्शन महतो, राजीव महतो, रोहित महतो, केशव महतो व बलराम महतो समेत ग्रामी...