Adityapur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर फाइटर रहे विजेता
आदित्यपुर, अक्टूबर 26 -- Adityapur News: गम्हरिया। मर्शल क्लब मुड़कुम की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जूनियर फाइटर और मर्शल एफसी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। पेनाल्टी में भी दोनों टीमें बराबर रहीं। अंततः टॉस के माध्यम से जूनियर फाइटर विजेता और मर्शल एफसी उपविजेता बना। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें पूजा स्पोर्टिंग तीसरे, सागेन सागुन ब्रो खूचीडीह चौथे, बास्के टाइगर जारकाने पांचवें और तुरपाघाटी एफसी छठे स्थान पर रहा। सफल टीमों के बीच कुल 70 हजार रुपये की नकद राशि वितरित की गई। पुरस्कार वितरण मुखिया पार्वती सरदार, झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, जोगेंद्र मार्डी समेत अन्य अतिथियों ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.