Adityapur News: प्रस्तावित वेंडिंग जोन में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगो को मिले हिस्सेदारी
आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: आदित्यपुर। दिंदली बाजार में प्रस्तावित वेंडिंग जोन को लेकर आदिवासी कल्याण समिति ने बैठक की। इसमें 75 प्रतिशत स्थानीय हिस्सेदारी की मांग उठायी गयी। इसमें कहा गया कि यहां के बेरोजगारों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। आदित्यपुर बस्ती व आसपास बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बेरोजगार हैं, जो प्रतिदिन इमली चौक पर ठेकेदारों का इंतजार करते हैं और औद्योगिक क्षेत्रों में काम की तलाश में भटकते हैं। पूर्व में इमली चौक में दुकानों के निर्माण के समय भी स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार स्थानीय बेरोजगार अपने अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सड़क जाम और अतिक्रमण हटाने के नाम पर स्थानीय लोगों को उनके हक से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले में गठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.