आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के रुचाप स्थित नौरंगाराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच में चांडिल संकुल से बांदू शिशु मंदिर, कुकड़ू शिशु मंदिर एवं नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छह विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया था। प्रश्न मंच शिशु वर्ग में विषय विज्ञान में चांडिल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रथम , कुकड़ू नौरंगराय सूर्या देवी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में चांडिल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे प्रभारी प्रधानाध्यापक सुब्रत चटर्जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुब्रत चटर्जी, विजय रजक, परिमल महतो, विष्णु सिंह, पूजा कौर, तनुश्री महतो, ड...