आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर के पथ संख्या-16 निवासी प्रख्यात समाजसेवी एवं कवि बैकुंठ चौधरी (84) का सोमवार दोपहर करीब एक बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाजरत थे। मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के तिलकपुर निवासी बैकुंठ चौधरी लंबे समय से आदित्यपुर में रहकर सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे। समाजसेवा के साथ-साथ उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भी लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, साहित्यकार, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन ...