आदित्यपुर, सितम्बर 25 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। गांगुडीह स्थित क्षतिग्रस्त कैनाल पुलिया की रैलिंग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह के नेतृत्व में सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बालू लदे गाड़ी के धक्के से गांगुडीह कैनाल की रैलिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसलिए समय रहते रेलिंग की अविलंब मरम्मत कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में दुर्जो सिंह, मिथुन एवं विश्वजीत सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...