आदित्यपुर, सितम्बर 22 -- Adityapur News: गंभीर बीमारी से ग्रसित डुमरा पंचायत के महताबेड़ा निवासी पीडीएस डीलर होपना टुडू का सरकारी स्तर पर इलाज कराने की मांग को लेकर आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल परिजनों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंप पीड़ित डीलर का सरकारी स्तर पर ईलाज करवाने की मांग की गयी। उन्होंने बताया कि पीडीएस डीलर होपना टुडू करीब आठ माह से गंभीर बीमारी से ग्रसित है और बिस्तर पर पड़े है। वहीं आर्थिक अभाव में उचित इलाज नहीं हो पा रहा है। बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंप सरकारी स्तर पर ईलाज करवाने की मांग की गयी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कई मागों के समर्थन में किया प्रदर्शन प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो व दिनेश मह...