Adityapur News: पितकी फ्लाई ओवर पर हुआ कालीकरण, एक सप्ताह में शुरू होगा परिचालन
आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: चांडिल। मौसम साफ रहा और बारिश नहीं हुई तो अगले एक सप्ताह के भीतर पितकी फ्लाई ओवर का एक लेन से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके एक महीने बाद दूसरा लेन से भी वाहनों का परिचालन चालू हो जाएगा। एनएचएआई के अनुसार 20 अगस्त से पहले फ्लाई ओवर से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। गुरुवार को पितकी फ्लाई ओवर पर पहली बार कालीकरण का एक लेयर किया गया। शाम को हुई बारिश के कारण कालीकरण का दूसरा लेयर नहीं हो सका। फ्लाई ओवर में सिर्फ क्रॉस बैरियर पेंटिंग एवं रोड स्टोर्ड का काम शेष रह गया है। जल्द ही फ्लाई ओवर में स्ट्रीट लाइट भी जलेगी। इसका प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। फ्लाईओवर पर कालीकरण के कार्य के दौरान एनएचएआई के पदाधिकारी एवं भाजपा नेता विशाल चौधरी एवं दिवाकर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.