Adityapur News: पितकी फ्लाई ओवर अगस्त के पहले सप्ताह तक होगा चालू
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: चांडिल। मौसम साफ रहा तो अगस्त के पहले सप्ताह तक पितकी फ्लाई ओवर का एक लेन से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा तथा इसके एक माह बाद दूसरे लेन से भी वाहनों का परिचालन चालू हो सकेगा। हालांकि बारिश होने पर यह मियाद 15 अगस्त तक पहुंच सकती है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। सूत्रों की मानें तो पितकी फ्लाई ओवर के एक लेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फ्लाई ओवर का ढलाई का काम पूरा हो गया है। दो स्पैम प्राइम कोट, थर्मो प्लास्टिक रोड मार्किंग तथा कालीकरण करना सिर्फ बाकी है। पितकी फ्लाई ओवर दिसंबर 2025 में पूरा होना था, लेकिन, सात माह विलंब से अब अगस्त 2026 में शुरू होगा। फ्लाई ओवर 1.4 किलोमीटर लंबा एवं 12 मीटर ऊंचा होगा। फ्लाई ओवर में कुल 56 पिलर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.