आदित्यपुर, जुलाई 6 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रविवार को दिन में करीब एक बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा की कार आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोल ब्रिज मोड़ के पास पिकअप वैन से टकरा गई। इससे उनकी कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी। उन्होंने लोगों को शांत कराया और उक्त वाहन के चालक का हाल जाना। इसके बाद दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने बताया कि घटना स्थल पर कई वाहन थे। मीरा मुंडा के कार चालक का पैर मैट में फंस जाने से वह समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...