Adityapur News: परिमल का एक शाम सदाबहार गीतों के नाम कार्यक्रम नौ को
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल द्वारा आगामी 9 अगस्त की शाम को आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 07, 08 स्थित वीर कुंअर सिंह मैदान में संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सदाबहार गीतों के नाम आयोजित किया गया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह संगीतमय संध्या हिंदी फिल्म संगीत के तीन महान पार्श्व गायकों मोहम्मद रफ़ी, मुकेश एवं किशोर कुमार को समर्पित होगी। कार्यक्रम में शहर के अनेक गायक एवं संगीत प्रेमी इन अमर गायकों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजकों ने सभी सिने संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर इस संगीतमय संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- किशोर कुमार का जन्मोत्सव संगीतमय अंदाज में मनाया आयोजन को सफल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.