Adityapur News: पति की मौत के बाद पत्नी पहुंची कंपनी, मांगी काम
आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के चिलगू स्थित करनीडीह की रहने वाली ममता सिंह सरदार ने जमुना ऑटो कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर नौकरी मांगी है। ममता सिंह सरदार ने बताया कि कंपनी में कार्यरत उसके पति अरुण सिंह सरदार की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनके पति ही पूरे परिवार में कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इसलिए कंपनी प्रबंधन मुझे मजदूरी के काम देने का कृपा करें। अपनी मांगो को लेकर ममता सिंह सरदार ने बुधवार को कंपनी गेट पर धरना दिया। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस मामले की जानकारी प्लांट हेड को दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.