आदित्यपुर, जुलाई 20 -- Adityapur News: आदित्यपुर। रविवार की रात करीब आठ बजे आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर विद्युतनगर के पास एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला स्थित सदर अस्पताल के शीतगृह में उसे 72 घंटे के लिए रखवा दिया। पुलिस के अनुसार आशंका है कि मृतका पटरी पार करने के समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गयी। उसकी पहचान करने का प्रयास करते हुए हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना तीनों पर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...