Adityapur News: पंचायतों में मिलेट मिशन शिविर का आयोजन
आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। अल्पवृष्टि से सूखे की आशंका को देखते हुए शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह, नारायणपुर, टेंटोपोसी और चामारू पंचायत में मिलेट (मोटा अनाज) मिशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को धान के बजाय मड़ुवा, दलहन एवं तिलहन की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मलय दास ने बताया कि मड़ुवा की खेती पर प्रति एकड़ तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। किसानों से 22 जुलाई तक निबंधन कराने की अपील की गई। इस दौरान बिरसा कृषि रथ के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर बीटीएम संगीता मुंडू, एटीएम खगेंद्र नाथ महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किसानों को पारंपरिक धान की खेती के साथ मिलेट फसलों को भी अपनाना चाहिए : चित्रा सिंह मुंडा यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.