Adityapur News: नीमडीह: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
आदित्यपुर, अगस्त 27 -- Adityapur News: चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल मुरी रेलखंड पर झिमड़ी और हेसालौंग रेलवे स्टेशन के बीच काडरगामा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक चैतन सिंह मुंडा (30 वर्ष) की मौत हो गई।ट्रेन से कटकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना गुरुवार की सुबह की है। जानकारी के मुताबिक चैतन सिंह मुंडा बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही वह गांव आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.