Adityapur News: नागरिक समन्वय समिति ने ध्वजारोहण करने का लिया निर्णय
आदित्यपुर, अगस्त 10 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां की कोर कमेटी की बैठक रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 अगस्त को आदित्यपुर-1 स्थित केंद्रीय कार्यालय, प्रसिद्ध टावर में समिति की ओर से ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव ई. अजीत कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरे निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के जनप्रतिनिधि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर अपने हितों से जुड़े प्रस्ताव पारित कराने में व्यस्त हैं। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम नहीं, नरक निगम बन गया है: नागरिक समन्वय समिति उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.