Adityapur News: धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला
आदित्यपुर, सितम्बर 8 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार को बिकानीपुर मोड़ के समीप धान लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन सरायकेला की ओर से धान लेकर चौका की तरफ जा रहा था। बिकानीपुर मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इससे वाहन में लदा धान भी बिखर गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को पिकअप वैन से सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.