आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर-1 स्थित शेर पंजाब चौक के समीप बोधी कॉम्प्लेक्स में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सुबह 10:45 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम से पहले सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के बाद समाज के करीब 200 प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, पूर्व सैनिक और समाजसेवी शामिल थे। इससे पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-2 रोड नंबर 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: 80...