Adityapur News: दो बाइक की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्य समेत चार घायल
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: चांडिल,। चांडिल के लेंगडीह के पास दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर में एक ही पारिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक, नीमडीह के राजू प्रमाणिक अपनी मां पदावाती प्रमाणिक एवं पिता संजय प्रमाणिक के साथ गम्हरिया में शादी के लिए लड़की देखकर वापस घर नीमडीह लौट रहा था। इसी दौरान लेंगडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक लोकेश कुमार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.