आदित्यपुर, अगस्त 5 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआइटी थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दो पुराने आपराधिक मामलों के फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बाबा आश्रम निवासी अनिरुद्ध चौहान उर्फ अमन उर्फ सैनिक (25) और बंतानगर निवासी छोटू कालिंदी (56) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुराने आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...