Adityapur News: दिव्यांग बच्चों के लिए 24 को सहायक उपकरण वितरण शिविर
आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग (सीडब्ल्यूएसएन) बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 जुलाई को प्रखंड स्तरीय सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया में लगेगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों से चिन्हित 19 दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण दिए जाएंगे। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि चयनित विद्यार्थियों को अभिभावक या शिक्षक के साथ शिविर में भेजना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Banka New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.