Adityapur News: दलदल में फंसा एमडीएम वाहन
आदित्यपुर, सितम्बर 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाने वाला वाहन शुक्रवार को उत्तमडीह में दलदल में फंस गया। इससे गम्हरिया प्रखंड एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 12 विद्यालयों में निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से मध्याह्न भोजन पहुंचा। भोजन में देरी होने से विद्यालयों में बच्चों को इंतजार करना पड़ा। संबंधित वाहन के प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुल 15 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाने की जिम्मेवारी मिली है। सामान्य दिनों में सबसे अंतिम विद्यालय डुंगरीकुली में भी दोपहर 12 बजे तक भोजन पहुंचा दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार को उत्तमडीह में वाहन दलदल में फंस गया। काफी प्रयास के बाद वाहन को निकाला जा सका। इसके कारण करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.