Adityapur News: दर्जन भर बकरे-बकरियां व चार मुर्गे मृत मिले
आदित्यपुर, जुलाई 14 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआइटी थाना क्षेत्र के बर्गीडीह में सोमवार की सुबह एक पशुपालक के घर के बाड़े में पाले गये एक दर्जन बकरे-बकरियां व चार मुर्गे मृत मिले। इससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही थी कि किसी जंगली जानवर का हमला हुआ है या किसी ने जहर दे दिया या संक्रामक बीमारी के प्रकोप से सभी मर गये। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि किसी व्यक्ति ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: भैंस को जहर खिलाकर मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.