आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा की जीत पर क्षेत्र के राजद नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। शिवनगर के राजद कार्यालय में पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश झा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सम्मानित मतदाताओं के विश्वास, समर्थन और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सर्वेश ने अनिल को गले लगाकर दी जीत की बधाई यह भी पढ़ें- Darbhanga News: चुनाव परिणाम पर सुबह से थी लोगों की नजर यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लालू-तेजस्वी को जीत पर डॉ. चक्रपाणि ने दी बधाई

हि...