आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तीन साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया। शनिवार को आदित्यपुर थाना में मामले का उद्भेदन सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय निवासी सुमित कुमार (22), खगड़िया निवासी गुलशन कुमार (21) तथा वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम में रह रहे मनोज कुमार (42) शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 स्मार्टफोन, 13 सक्रिय सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, चार एयर फाइबर यूनिट व वाई-फाई उपकरण, दो लैपटॉप, कीबोर्ड, चार्जर, हिसाब-किताब की डायरियां तथा छह यूपीआई क्यूआर कोड की प्रतियां बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के बैंक खातों, वित्तीय ले...