आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों की मौत ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। किसी परिवार ने अपना बेटा खोया, तो किसी के घर में पहले से चल रही परेशानी के बीच एक और बड़ा दु:ख का पहाड़ टूट गया। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि इस घटना में मृत बड़ा गम्हरिया के कृष्णा पाल एक भाई और एक बहन में छोटा था। यह भी पढ़ें- Adityapur News: गम्हरिया : कदमा मेला से लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौतपरिवार की स्थिति उसके पिता दीपक पाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कृष्णा टेंट हाउस में काम करता था। बताया गया कि जिस बाइक से वह आवागमन करता था, वह उसी की थी और कुछ माह पहले ही खरीदी गई थी। हादसे के बाद दिनभर परिजनों को घट...