आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- Adityapur News: चांडिल। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के छोटालापांग के 19 वर्षीय युवक पंकज गोप हत्याकांड के एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हाथ है और हत्यारे पुलिस के गिरफ्त से दूर है। 175 घंटे बाद भी पुलिस हत्या के सुराग ढूंढने में नाकाम रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की अनुसंधान काफी धीमी गति से चल रही है। जिस कारण आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस टेंट हाउस के संचालक और एक युवती समेत कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। ग्रामीणों ने पंकज गोप हत्याकांड की खुलासा का इंतजार है। बता दे कि पंकज गोप का खून से लथपथ शव छोटालापांग के पास मिला था। इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल ओझा ने बताया कि पुलिस की अनुसंधान जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...