Adityapur News: तामोलिया में 63 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाता हुए सम्मानित
आदित्यपुर, अक्टूबर 26 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। तामोलिया स्थित आस्था वैली में जन चेतना समिति की ओर से 20 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद एवं एसआई हीरालाल मुंडू ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक सौ बार रक्तदान करने वाले एक बुजुर्ग गिरीश चंद्र बेहरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीटीओ ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि रक्तदान जरूर करें, जीवन बहुत अनमोल है। अतिथियों ने रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र और कंबल का वितरण किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अमित रंजन चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, मधुसूदन राव, भीष्म नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.