Adityapur News: तमाड़ से हाथियों का झुंड पहुंचा ईचागढ़, धान के बिचड़ा को रौंदा
आदित्यपुर, जुलाई 14 -- Adityapur News: चांडिल। तमाड़ से सोमवार तड़के सुबह ईचागढ़ के रास्ते नौ जंगली हाथियों का झुंड चुनीडीह पहुंचा। कुछ ही घंटे के भीतर हाथियों में आधा दर्जन किसानों के खेत में लगे धान के बिचड़े को रौंद दिया। हाथियों ने खेत में लगे झींगा की सब्जी को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का झुंड पास के हेसाडीह पहाड़ी में डेरा जमा लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो चुनीडीह गांव पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। प्रभारी वनपाल ने प्रभावित गांव के लोगों के बीच पटाखा एवं टॉर्च का वितरण किया। नौ हाथियों के झुंड के गांव में दस्तक देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: तमाड़ से हाथियों का झुंड पहुंचा ईचागढ़, खेत में लगे धान का बिचड़ा को रौंदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.