आदित्यपुर, जुलाई 4 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुकड़ू प्रखंड के हेरेमुली गांव में पलास वन के पास शुक्रवार की सुबह एक जंगली हाथी सड़क पर डटे रहा। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों में भय का माहौल रहा। हाथी ने किसानों के खेत में लगे फसलों को भी अपना निवाला बनाया। वन विभाग ने बताया कि जंगली हाथियों को रात में तमाड़ सीमा में पहुंचा दिया गया था। मगर कुछ ही घंटे के भीतर हाथी फिर से कुकड़ू पहुंच गया। हाथियों को भगाने के लिए ड्राइव टीम को लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...