आदित्यपुर, अगस्त 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आइएमए जमशेदपुर के आजीवन सदस्य सह वरीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनूप श्रीवास्तव के पिता एवं टिस्को के पूर्व कर्मचारी मुरली मनोहर प्रसाद श्रीवास्तव (92) का सोमवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र-पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में आइएमए जमशेदपुर के कई पदाधिकारी व सदस्य सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...