Adityapur News: डीसी के निर्देश पर शुरू हुआ नाली निर्माण का काम
आदित्यपुर, जुलाई 25 -- Adityapur News: आदित्यपुर। शेर-ए-पंजाब चौक के पास थाना रोड पर जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर नाली की मरम्मत का काम शुरू हुआ। यहां कई माह से नाली व सीवरेज का गंदा पानी बीच सड़क पर बह रहा था। इससे सड़क टूट गयी थी और हजारों लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। गुरुवार को जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने डीसी को उक्त मामले से अवगत कराया। डीसी ने उसी समय फोन पर नगर आयुक्त को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- Pakur News: जर्जर सड़क व नाला निर्माण को लेकर जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.