आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: गम्हरिया। टेंटोपोसी पंचायत के बेगनाडीह गांव में जिला परिषद मद से स्वीकृत डीप बोरिंग सह सोलर योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार देर रात विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 500 फीट से अधिक गहराई तक बोरिंग की जगह केवल 220 फीट तक ही ड्रिलिंग का आरोप लगाया। विरोध के बाद काम बंद करा दिया गया और बोरिंग वाहन को रोक लिया गया। मंगलवार सुबह जिप सदस्य स्नेहारानी महतो ने ग्रामीणों से बातचीत कर बुधवार को बड़ा बोरिंग वाहन लाकर कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। यह भी पढ़ें- Bokaro News: प्रमुख, उप प्रमुख व जिप सदस्या ने नींव रखी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...