आदित्यपुर, अगस्त 13 -- Adityapur News: गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत साईं विहार कॉलोनी के रोड नंबर 10-बी की बदहाल सड़क एवं नाली निर्माण का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से शिकायत किए जाने के बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) एवं डीडीसी स्तर से आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद करीब सात वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति से बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को होती है। रोड नंबर 10-बी के समीप नव ज्योति स्कूल स्थित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे इस सड़क से होकर गुजरते हैं। ग्रामीण...