आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। कोल्हान महिला मंडल के सदस्यों के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से डिजिटल लिट्रेसी की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को फाउंडेशन की सदस्य उमा मोरल की ओर से काली मंदिर सामुदायिक भवन में दो दिवसीय डिजिटल लिट्रेसी के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजू कुमारी, उपाध्यक्ष श्यामली दास, कोषाध्यक्ष इतु बेज, सचिव गायत्री बेज, किरण देवी , जमुना दास, अलादी दास समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यह भी पढ़ें- आरसेटी में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...