Adityapur News: डायलिसिस सेंटर का काम एक सप्ताह में पूरा करें : डीडीसी
आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- Adityapur News: गम्हरिया, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर का काम एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने दिया है। शनिवार को सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं और अस्पताल की आधारभूत संरचना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने महिला एवं पुरुष वार्ड, स्टोर रूम, ऑपरेशन थिएटर, लैब समेत विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर इलाज और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों को निर्धारित चार्ट के अनुसार समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में स्वच्छता, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.