Adityapur News: डंपिंग यार्ड नहीं मिलने से आदित्यपुर में कचरा उठाव ठप
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम में कचरा निष्पादन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सफाई व्यवस्था बड़ी समस्या बन गई है। शहर से निकलने वाले कचरे को पहले कुलुपटांगा स्थित खरकई नदी किनारे निजी जमीन में डंप किया जा रहा था, लेकिन जमीन मालिक की आपत्ति के बाद वहां कचरा डालने का काम प्रभावित हो गया है। नगर निगम के सिटी मैनेजर और मेयर संजय सरदार नए डंपिंग यार्ड के लिए जगह की तलाश में जुटे हैं। हालांकि नगर निगम के 35 वार्डों में से किसी भी वार्ड से इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने की पहल नहीं हुई है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था के लिए काशीडीह में बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य भी फिलहाल बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार को सफाई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.