Adityapur News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की पत्नी की मौत
आदित्यपुर, जुलाई 2 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल रेलवे ट्रैक को पार कर रही महिला पम्मी तिवारी ( 36 वर्ष) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका चांडिल के पितकी रेलवे फाटक में गेटमैन के रूप में कार्यरत आनंद कुमार की पत्नी थी। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। मृतक चांडिल रेलवे कॉलोनी की रहने वाली थी। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी में शोक का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, पम्मी तिवारी बुधवार शाम पांच बजे रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित कॉलोनी में अपने परिचित से मिलने गई थीं। देर रात करीब 10 बजे बीच घर लौटने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेल सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.