Adityapur News: ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर
आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा मोड़ पर बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में हरिहरपुर निवासी पोलूस बोदरा को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोलूस बोदरा के हाथ की हड्डी बाहर निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल को संभाला और इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जमशेदपुर स्थित अस्पताल भेजा। घटना के बाद ट्रक को कांड्रा टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। लेकिन ट्रक रुकने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.