Adityapur News: टोल ब्रिज मोड़ पर ट्रेलर-कार में आमने-सामने टक्कर
आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोल ब्रिज मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाद ट्रेलर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में संयोग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि ट्रेलर टोल ब्रिज की ओर से आकर औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जा रहा था जबकि कार गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान टोल ब्रिज मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, टोल ब्रिज मोड़ पर सिग्नल लाइट लंबे समय से खराब रहने और गोलचक्कर नहीं होने के कारण यहां वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस स्थान पर हमेशा दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.