Adityapur News: टोल पर वाहन पार कराने को लेकर हंगामा, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ले जाने का आरोप
आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- Adityapur News: आदित्यपुर। टोल के सामने मंगलवार को वाहन पार कराने को लेकर एक बार फिर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बार जेएच05ईई-8111 नंबर के वाहन को टोल से पार कराने को लेकर विवाद हुआ। टोल इंचार्ज ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, संबंधित व्यक्ति वाहन लेकर टोल पहुंचा था। आरोप है कि उसने टोल गार्ड के साथ बदसलूकी करते हुए बैरियर को धक्का दिया और बिना पर्ची कटाए वाहन पार कराने का प्रयास किया। टोल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहे कर्मचारियों की नजर घटना पर पड़ी, जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे। टोल कर्मियों के अनुसार, बातचीत के बाद वाहन की पर्ची काटी गई और उसे आगे जाने दिया गया। आरोप है कि इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने टोल परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.