आदित्यपुर, सितम्बर 15 -- Adityapur News: गम्हरिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यातायात की गंभीर समस्या को देखते हुए टायो कॉलोनी तक नगर निगम का विस्तार करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि गम्हरिया क्षेत्र में तेजी से शहरीकरण हो रहा है और आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टायो कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेगी तो क्षेत्र के लोगों को एकजुट कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उषा मोड़ स्थित कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए पूर्व विधायक ने क्षेत्र की समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...