आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा के पत्रकार मृत्युंजय बर्मन के अग्रज एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी शंकर प्रसाद बर्मन (83) का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आदित्यपुर बस्ती सहित शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है। शंकर प्रसाद बर्मन आदित्यपुर बस्ती स्थित शंकर निवास, जी रोड में रहते थे। वे टाटा स्टील में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। शंकर प्रसाद बर्मन अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...