Adityapur News: टाटा-कांड्रा मार्ग पर सिलेंडर लदा ट्रक पलटा
आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा के समीप एलपीजी सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें लदा 50 से अधिक गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। जिससे काफी देर तक उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रही। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया गया कि खाली सिलेंडर लेकर ट्रक रांची से गम्हरिया स्थित एचपी गैस गोदाम की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। रापचा के पास मुख्य सड़क के किनारे मौजूद गड्डे से वाहन के टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे वह पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची। और सभी सिलेंडरों को दूसरे वाहन में सुरक्षित शिफ्ट कराकर परिचालन को सामान्य कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.