Adityapur News: टाटा-कांड्रा मार्ग पर ट्रेलर ने महिला सफाईकर्मी को कुचला
आदित्यपुर, अक्टूबर 19 -- Adityapur News: टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग पर रफ्तार की कहर ने रविवार को महिला सफाईकर्मी की जान ले ली। मृतक बुधनी(50) हांसदा आदित्यपुर नगर निगम की सफाईकर्मी थी। परिजन शव को लेकर आदित्यपुर थाने पहुंचे पर मुआवजा को लेकर वार्ता विफल रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे मंगलम सिटी के समीप शुभ लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के ट्रेलर का चालक वाहन को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान बुधनी उसकी चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुधनी को पुलिस गम्हरिया सामुदाय स्वास्थ्य केंद्र ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालीडीह की तिला गांव की रहने वाली थीं और अविवाहित थीं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलम सिटी के पास वाहन पीछे किया जा रहा था, तभी चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.